Tuesday, April 7, 2020

इंटरव्यू

0 comments
पड़ोसन :-  कल तुम दिन भर कहाँ थी❓

पूजा :- अरे कल मेरा इंटरव्यू था।

पड़ोसन:- कैसा इंटरव्यू❓


पूजा :- नयी कामवाली बाई रखनी है तो उसने मेरा इंटरव्यु लिया !

पड़ोसन :- अरे याद आया,,,,
कल मेरा भी इंटरव्यू है।
तेरी वाली बाई ने क्या क्या पूछा ?
मेरी तो बिलकुल तैयारी नहीं हो पायी है। बहुत डर लग रहा है।

पूजा :- अब क्या बताऊँ... आजकल हाऊसमेड इंटरव्यू भी बहुत टफ हो गया है।
मैं बहुत मुश्किल से पास हुई हूँ।

पड़ोसन :- हाँ! जल्दी बताओ ना।

पूजा :-बाई ने जो जो पूछा बताती हूँ,,,,,,
https://amzn.to/3ccKgUq
1.घर में केबल कनेक्शन है ना ?
2. AC है ?
3.वैक्यूम क्लीनर है ?
4.पॉवर बैक अप है ?
5.रिश्तेदारों का ज्यादा आना जाना तो नहीं है ?

  शर्ते :-

1.बासी और जूठा खाना देने की कोशिश ना करना।

2.परफ्यूम्ड 'लोइज़ोल' डालने के बाद ही पोछा लगाएगी।

3.काम के बाद आधा घंटा TV देखेगी

4.बर्तन गरम पानी से धोएगी।

5. 'बाई' नहीं बोलने का,
मेरा नाम 'रानी' है वही बोलने का।

6.लेट हो जाए तो मोबाइल पर बार - बार फोन नहीं करने का।

7. मेरेकु भी फैमिली है। हर रवीवार छुट्टी ।

8.बारिस होयेगा तो 'रेनीडे' हालीडे हो जायेगा ।

9.दूसरे घर की चुगली सुनना है तो अलग से पैसा लेगी।

10.मै फेसबुक पर है,,, मेरी हर 'पिक' को लाइक करने का ।

पड़ोसन अभी बेहोश है
😜🐲😳




No comments:

Post a Comment